Sundar Pichai कैसे बने Google और alphabet के CEO
![]() |
| Sundar Pichai कैसे बने Google और alphabet के CEO |
Sundar Pichai के बारे में
Sundar Pichai दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक Google के CEO हैं लेकिन बाकी के Tech Giant से अलग, थोड़े शर्मीले है. Sundar Pichai, Google और Alphabet के CEO हैं. क्या आप जानते हैं कि Sundar Pichai बहुत बड़े एक cricket fan है. Microsoft ने इनके ऊपर नजर टिकाए हुए थे अपने Company में लेने के लिए और क्या आपको यह पता है कि उनकी टीम उन्हें किस बात के लिए पसंद करती है. तो चलिए आज जानते है उनके बारे में कुछ नया और रोचक.
Sundar Pichai का शुरुआती जीवन
Sundar Pichai का पूरा नाम Pichai Sundararajan हैं, लोग इन्हें Sundar Pichai के नाम से जानते है इनका जन्म 10 जून 1972 को Madras [now Chennai], Tamil Nadu, India में हुआ हैं.
Sundar Pichai का परिवार
इनकी मां लक्ष्मी stenographer हुआ करती थी और पिता Regunatha Pichai, electrical engineer थे. Sundar Pichai का एक छोटा भाई भी है जिनका नाम Srinivasan Pichai है. इनका परिवार दो कमरे के एक छोटे से Flat में रहा करता था बेडरूम छोटा होने के कारण दोनों भाई ड्राइंग रुम में ही सोया करते थे. Sundar Pichai का परिवार middle class society में आता था. उनके पिता के पास बहुत पैसा नहीं था लेकिन पिता ने बेटों की शिक्षा पर खर्च में कभी कोई कमी नहीं छोड़ी.
Sundar Pichai का education
Sundar Pichai ने IIT Kharagpur से graduation किया और इसके बाद इन्हें California की Stanford University में scholarship मिल गई और इस कारण से Sundar Pichai अमेरिका रह कर पढ़ाई करने लगे. Sundar Pichai की अमेरिका की टिकट उनके पिता के साल भर कि कमाई के बराबर थी, तो टिकट खरीदने के लिए उनके पिता ने अपनी सारी जमा पूंजी खर्च कर दी थी. Material science में master कि डिग्री लेने के बाद 2002 में इन्होंने Wharton School of the University of Pennsylvania से MBA किया।
Sundar Pichai का worklife
उन्होंने 2 साल तक Product Manager की नौकरी करने के बाद ही, साल 2004 में Google Join किया. उनको पहले Google में काम करना बिल्कुल पसंद नहीं था, उन्होंने तो अपने दोस्त को खूब समझाया भी था कि उसे Google में job के लिए apply नहीं करना चाहिए लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि Google इतना भी बुरा नहीं है.
SundarPichai ने एक interview में बताया था कि उन्हें कुछ साल काम करने के बाद समझ में आया कि Google प्रतिभाशाली युवाओं को काफी मौके देता है. उन्होंने Google के कई Projects पर काम किया और उस Projects कि सफलता भी दिलाई. ये उन्हीं का idea था कि Google को अपना खुद का Google Web Browser launch करना चाहिए और आज हमसब जानते है Google Chrome Browser कि सफलता के बारे में, आज दुनिया भर में Google Chrome सबसे लोकप्रिय Browser है. 70% फ़ीसदी लोग Google Chrome का इस्तेमाल करते हैं वैसे Google Drive, Gmail, Google Maps, Android ये सब Sundar Pichai की ही देन है. लगभग हर मुमकिन Google Products जो आप आज इस्तेमाल करते हैं उसके पीछे Sundar Pichai का हाथ है.
Sundar Pichai का job Promotion
2015 में इन्हें Google का CEO नियुक्त किया गया. गूगल के Co-founder और तब तक CEO रहे Larry Page ने Google की नई कंपनी Alphabet का भार संभालने का फैसला किया लेकिन 2019 में Larry Page ने यह पद भी छोड़ दिया और Sundar Pichai Alphabet के CEO नियुक्त किए गए.
वैसे और भी कई बड़ी-बड़ी Tech Companies की नजर Pichai पर रही है ऐसी भी खबरें उड़ी की Twitter के CEO बनने जा रहे हैं और 2014 में तो Microsoft ने भी उन्हें hire करना चाहता था लेकिन Google ने उन्हें कहीं और जाने नहीं दिया.
Sundar पिचाई का Salary औरे उनकी net worth
Sundar Pichai का salary की बात करे तो वो करीबन american dollor में $ 2 million के आसपास कमाते है वहीं बात करे indian rupees में तो ये तकरीबन 15 crocre होता है. बात करें इनकी net worth कि तो एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनका net worth 600 मिलियन डॉलर यानी 43, 200 करोड़ रुपए है.
Sundar पिचाई का निजी जीवन
बात जहां तक इनकी निजी जिंदगी की करे तो सचमुच वह वाकई एकदम निजी है. Google के बाहर Sundar Pichai के जीवन के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं है और ना ही वह सेलिब्रिटी की तरह इंटरव्यू देना पसंद करते हैं.
Sundar Pichai का Love Affairs और उनके बच्चे
Sundar Pichai पत्नी का नाम है Anjali Pichai है. Anjali Pichai profession से वह chemical Engineer है. दोनों की मुलाकात IIT Kharagpur में हुई थी और अमेरिका जाने से पहले इन्होंने सगाई भी कर ली थी. Anjali Pichai भारत में ही रह रही थीं, Pichai से शादी होने के बाद वह अमेरिका चली गई और आज उनके दो बच्चे हैं.
तो चलिए आपको Sundar Pichai के बारे में कुछ Fun Facts बताते हैं.
पहला Fun Facts
Sundar Pichai क्रिकेट के बहुत बड़े शौकीन है खासकर IPL के, IPL का मैच देखने का कोई भी मौका वह गवाते नहीं हैं और बचपन में वो काफी अच्छा क्रिकेट खेला करते थे और तो और वह स्कूल की क्रिकेट टीम के कैप्टन भी थे. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल देखने का भी शौक है और FC Barcelona के बड़े फैन भी है.
दूसरा Fun Facts
Sundar Pichai की याददाश्त गजब की है कहा जाता है कि पिचाई ने आज तक जितने फोन नंबर डायल किए हैं उन्हें वह सब याद है आज की तारीख में इस बात को हजम करना थोड़ा मुश्किल जरूर है क्योंकि अब तो फोन में नंबर सेव होते हैं तो डायल करने की जरूरत तो पड़ती नहीं है लेकिन लोग कहते हैं कि बचपन में वह कोई भी फोन नंबर भूलता नहीं था.
तीसरा Fun Facts
Sundar Pichai बहुत ही प्यारे इंसान है. Corporate जगत में इतनी ऊंचाई तक पहुंचने के लिए आपको सख्त मिजाज का होना पड़ता है लेकिन Sundar Pichai ने इसे गलत साबित कर दिया है वह इस बात की जीती जागती मिसाल है कि प्यारे लोग भी ऊंचाइयां छू सकते हैं Google के employees बताते हैं कि वह बहुत ही सज्जन पुरुष है, प्यार से सब की बात सुनते हैं उस पर सोच विचार करते हैं और तब अपनी राय रखते है और साथ ही साथ पूरी टीम का बहुत ख्याल रखते है.
Sundar Pichai Google के एक महान CEO और Motivational व्यक्ति
अक्सर किसी Tech Giant की कहानी ऐसी होती है कॉलेज छोड़ दिया, अपने सपनों को साकार करने के लिए घर के garage में काम शुरू किया लेकिन Sundar Pichai की कहानी ऐसी नहीं पर इनकी कहानी यह जरूर बताती है कि ईमानदारी से मेहनत की जाए तो कामयाबी जरूर हासिल होती है.
आपको Sundar Pichai की Biography पसंद आई हो तो इस Post को ज्यादा से ज्यादा अपने दोस्तो और चाहने वालों के बीच share करें ताकि अनलोगो को भी ऐसे Great Google CEO Sundar Pichai के बारे में पता चले.
इस पोस्ट को पढ़ने लिए पाठकों का तहे दिल से अभिनन्दन करता हूं. - आपका मनीष

No comments:
Please do not enter any spam link in the comment box.