Photography में Career कैसे बनाएं - Career in Photography
![]() |
| Career in Photography |
Photography में career एक ऐसा विकल्प है उन युवाओं के लिए जो अपना career photography बनाना चाहते है. आइए, तो जानते है सब कुछ Photography Career के बारे में.
भारत में पहले Photography एक passion, hobby के रूप में युवा इसे देखते थे लेकिन आज बिल्कुल समय बदल चुका है. Photography career आज के समय में युवाओं का एक trending career बना हुआ है. क्योंकि आज के समय में photography का scope बहुत ही व्यापक है.
Photography के लिए minimum qualification क्या होनी चाहिए
ऐसे तो photography के लिए कोई minimum qualification की जरूरत नहीं पड़ती है, लेकिन बहुत से institutes इसके लिए 12 वीं [10+2] तक की पढ़ाई का certificate आप से मांगते हैं. अगर आप 10+2 की परीक्षा दे चुके हैं और result का इंतजार कर रहे हैं, तो भी आप photography में certificate या diploma courses का चयन कर सकते हैं. अगर आप किसी किसी भी subject में graduate है तब आप अपना career photography में बना सकते हैं.
Photography के लिए Personal qualities और skills क्या होनी चाहिए
Photographyमें personal qualities और skills का होना बहुत जरूरी होता है, इस काम में आपको हमेशा energetic, creative minds, natural instinct, observational power, a great degree of discipline, practice और curious and deceptive mind का होना जरूरी हो जाता है, क्योंकि एक Photographer अपनी creative minds और ability से एक Picture से हजारों कहानियां को बायाँ करने में सक्षम होता है.
Photography में Career scope और Job prospectus
एक Photographer, photography के विभिन्न field में काम कर सकता हैं. Photographer के सामने Photography के विभिन्न micro niche होते हैं. अगर वह चाहे तो अपना एक niche लेकर photography में अपना एक बढ़िया बना सकता है.
चलिए अब जानते हैं photography के वह कौन-कौन से Niche है जिसमें एक बढ़िया फोटोग्राफर बन सकते हैं. नीचे दिए हुए यह तमाम सूची है जिसमें आप एक category को लेकर उसमें experience हासिल कर के एक बेहतरीन फोटोग्राफर बन सकते हैं.
- Press Photography/ Photojournalist
- Feature Photography
- Commercial (industrial) Photography
- Portrait और Wedding Photography
- Advertising Photography
- Fashion Photography
- Science Photography
- Freelance Photography
- Wildlife Photography
Press Photography/ Photojournalist - फोटोजर्नलिस्ट फोटोग्राफर ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर newspaper, magazine, television, विभिन्न प्रकार के लोगों, places, games events, politics news, social event की photos media houses पूरी करने के लिए काम करते हैं. इस क्षेत्र में कार्य कर रहे युवा press photography में माहिर होते हैं जिसके कारण एक बहुत बढ़िया Photo को निकाल पानी में समर्थ होते है. कभी-कभी इतना बढ़िया फोटो क्लिक करते हैं जो बहुत ज्यादा viral हो जाते हैं.
Feature Photography - Feature photography में चित्रों के माध्यम से एक कहानी का वर्णन करना शामिल होता है. इसीलिए इस subject का पूर्ण ज्ञान का आवश्यक होना बहुत अनिवार्य है.
Commercial (industrial) Photography - इस तरह के photographer, बड़े बड़े corporate houses के लिए corporate brochure, annual report और advertising और बिक्री के लिए इस्तेमाल किए जाने वाली सामानों और कारख़ानों के अंदरूनी और मशीनों के अंदर और बाहर की मशीन-री की फोटो लेते हैं.
Portrait और Wedding Photography - इस क्षेत्र में photographer, व्यक्तियों, परिवारों, बच्चों, शादी, कार्यों, खेल और सामाजिक क्लबों की गतिविधियों का फ़ोटोग्राफ़ी करते हैं. इसके अलावा पालतू जानवरों का भी photoshoot करते हैं. इस प्रकार के photographer maternity photography [Pregnancy Photoshoot] भी करते है, Maternity photography [Pregnancy Photoshoot] का चलन भारत आजकल जोरों पर है.
Advertising Photography- इस क्षेत्र में photographer, विज्ञापन में दिखाया जाने वाली वस्तुओं की photo shoot करते हैं. आजकल online selling के लिए advertising photographer की जरूरत बढ़ गई है.
इस क्षेत्र में सफलता पूरी तरह से आपकी क्षमता, दक्षता और सही व्यक्तित्व पर पूरी निर्भर करती है.
Fashion Photography - इस क्षेत्र में photography का चलन भारत में हाल ही में विकसित हुआ है, fashion photography ज्यादातर Delhi, Mumbai, Kolkata जैसे बड़े शहरों में ज्यादा प्रचलित है. क्योंकि इन शहरों में models अपना portfolio fashion photographer से ही बनवाते हैं और Delhi Mumbai Kolkata जैसे बड़े शहरों में fashion category में मॉडल photoshoot बड़े पैमाने पर होता है. Fashion photographer कि बड़े-बड़े fashion houses में ज्यादा मांग रहती है.
Science Photography - scientific photographer यह आमतौर पर engineering, medical, life science, chemical science इत्यादि क्षेत्रों का photoshoot करते हैं. इस क्षेत्र में काम कर रहे photographer के पास science related photography माहिर होते हैं.
Freelance Photography - freelance photography एक प्रकार का ऐसा फ़ोटोग्राफ़ी कैरियर है जिसमें आप हर तरह से, हर विषय में अव्वल होना पड़ता है क्योंकि फ्रीलांस फोटोग्राफर का काम assignment based होता है जो हर प्रकार के फ़ोटोग्राफ़ी पर freelance photographer काम करते हैं. Freelance photography का काम यह आपके experience के ऊपर निर्भर करता है. इस तरह के काम में पैसा भी बहुत है.
Wildlife photographer - wildlife photography अपने आप में एक जोखिम भरा जॉब है इसमें जंगली जीव-जंतु और पक्षियों का photoshoot किया जाता है जिसमें आपको जंगलों में कई- कई महीनों तक assignment पूरा करने के लिए रहना पड़ सकता है. इसमें National Geographic, Discovery, Wildlife जैसे चैनलों के साथ काम करना पड़ता है.
Photography career में salary कितनी मिलती है
Photography career में Salary की बात करें तो शुरुआती दौर में आपके पास अनुभव की कमी के कारण आपको अपना Career 10,000 हजार से 15,000 हजार के बीच करनी पड़ सकती है. कार्य क्षेत्र की बात करें तो आप अपना करियर का शुरुआत बड़े Media Houses के photo studio से शुरू कर सकते हैं. वही जब आप अनुभवी हो जाते हैं तब आप assignment based काम करते हैं तब assignment के हिसाब से client से charge करते हैं. अगर आप किसी media houses के साथ काम करने पर आपका सैलरी 20,000 हजार से 30000 हजार तक हो सकती है. अगर वही आप freelance photography करते हैं तो आपको पैसे की कोई लिमिट नहीं है.
Photography में कितने प्रकार के courses offered किए जाते हैं
Photography में courses विभिन्न स्तरों पर कर सकते हैं अगर आप 12 वीं पास है तो आप photography में certification का course कर सकते हैं वही आप किसी भी subjects में graduate हैं तो आप photography में Post Graduate diploma मैं दाख़िला ले सकते हैं. India में photography courses नीचे दिए हुए विषयों में certification या post graduate diploma में offer करते है जो इस प्रकार से हैं.
- Certificate in still Photography
- BSc Film & Photography
- PG Diploma Photography
- Diploma in Photography & Videography
Photography Career के लिए course duration क्या होती है
Photography career में आप 6 महीने का certification से लेकर 1 साल तक का Diploma कोर्स में दाख़िला ले सकते हैं.
India की Top Photography Colleges कौन सी है
India में बहुत सारे institutes है जो फ़ोटोग्राफ़ी में सर्टिफिकेशन और डिप्लोमा कोर्स offer करते हैं जो निम्न इस प्रकार से है.
- Film and Television Institute of India, Pune
- International Institute of Mass Media, New Delhi
- Sri Aurobindo Institute of Mass Communication, New Delhi
- Institute of Mass Communication, Manipal
- Asian Academy of Film and Television, Noida
- YMCA Centre of Mass Media, New Delhi
- University of Delhi

No comments:
Please do not enter any spam link in the comment box.