Upstox Demat अकाउंट को कैसे बंद कराएँ
![]() |
| Upstox Demat अकाउंट को कैसे बंद कराएँ |
नमस्कार दोस्तो,
आज ऐसा हो चला है कि कोई भी थोड़े से ऑफर यानी कैश बैक पाने के लिए बिना Demat Account को समझे, बहुत सारे लोग Demat Account खोला रहे है, पर परेशानियों का सामना तब करना पड़ता है जब AMC चार्जेज ये कंपनियां काटना शुरू करती है।
Demat Account अनलोगो के लिए अच्छा होता है जो स्टॉक मार्केट में शेयर का ट्रेडिंग करते है। अगर आप भी शेयर मार्केट से पैसा कमाना चाहते है तो शेयर मार्केट आपके लिए एक अच्छा जरिया हो सकता है, पर उनलोगो के लिए एक यह बहुत ही मुसीबत बन जाता है जो बिना स्टॉक मार्केट को समझे बिना डिमैट अकाउंट खुलवा लेते है और उनके अकाउंट से हर महीना चार्जेस लगना शुरू हो जाता है। तब आपके लिए डिमैट अकाउंट को बंद करवाना बहुत जरूरी हो जाता है।
एक ऐसे ही एक डिमैट अकाउंट Upstox को बंद करवाने की प्रोसेस को जानेंगे।
Upstox क्या है इसको कैसे इस्तेमाल करते है
Upstox इंडिया का एक लीडिंग डिस्काउंट ब्रोकर फर्म है जो लोगो को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म प्रदान करवाता है जिससे आप बड़ी आसानी से स्टॉक को खरीद और बेच सकते है, अगर आप upstox से स्टॉक को डिलीवरी में खरीदते है तो आप को कोई भी ब्रोकरेज चार्जेस नहीं देना पड़ता है। अगर आप Intra-day में शेयर को buy या sell BSE, NSE और MCX, और F&O में करते है, तो आपको 0.05% या ₹20 दोनों में सबसे कम होगा वो देना होगा वो भी सफलापूर्वक ऑर्डर पर।
इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले आपको Upstox में अपना अकाउंट को खोलवाना होगा, जो कि आपको अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, एक फोटो और साथ में एक cancelled चेक देने से आपका 24 घंटों के अंदर अकाउंट को खोल दिया जाता है। उसके बाद आप आसानी से स्टॉक को खरीद या बेच सकते है।
डिमैट अकाउंट क्लोजर रिक्वेस्ट फॉर्म को कहा से डाउनलोड करे
सबसे पहले आपको को Upstox के Official Website से Demat अकाउंट क्लोजर रिक्वेस्ट फर्म को डाउनलोड करना होगा। उसके बाद उस फॉर्म को प्रिंट निकलवाना होगा, फिर उस फॉर्म को भरना होगा। आप नीचे दिए हुए फॉर्म की सहायता से इसे भर सकते है।
![]() |
| Upstox Demat account closure request form |
डिमैट क्लोजर रिक्वेस्ट को कहा कोरियर करना होगा
लॉकडाउन के दौरान Upstox अपने नए पते पर डिमैट क्लोजर रिक्वेस्ट फॉर्म को मांगा रही है, इस address पर लॉकडॉउन के दौरान आप अपना फॉर्म को भेज सकते है।
Upstox - Abhishek Golatkar
Sunshine Tower, 30th, Senapati Bapat Marg, Dadar, W, Maharashtra 400013
ज्यादा जानकारी के लिए आप Upstox के कस्टमर केयर से बात कर सकते है।
Upstox Support Contact Number: 022-4179-2999, 022-6130-9999, 022-7130-9999
Upstox Support Email ID: support@upstox.com


No comments:
Please do not enter any spam link in the comment box.